महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य पोषण जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लोहिया अस्पताल में केक काटकर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला कल्याण विभाग लखनऊ के निर्देशों के क्रम में संकल्प हब फर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत सितंबर माह में 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को जनपद में नवम दिवस की थीम महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता विषय पर कन्या जन्मोत्सव डॉ0 राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय महिला परिसर में आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र ने लिंगानुपात, भू्रण हत्या व बेटियों को सम्मान व शिक्षा का अधिकार के विषय पर विस्तार से जागरुक कर जानकारी दी। सीएमएस महिला धीर सिंह ने महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण के विषय पर जानकारी दी। जिला मिशन समन्वयक नेहा मिश्रा ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व महिला कल्याण विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। जेंडर स्पेशलिस्ट कुमुदिनी रमन द्वारा टोल फ्री नंबर के बारे में बताया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट निर्मला देवी द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विषय में जानकारी दी गई व जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा 20 नवजात बेटियों के साथ केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया एवं बेबी केयर किट, मिठाई एवं खिलौने उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डा0 अवनीश मौर्या, एसएमओ प्रवीण कुमार, फार्मेसी इंचार्ज आशुतोष यादव, रीतम शाक्य, हर्ष कुमार, राजू राठौर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *