फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला के नेतृत्व में महिलाओं ने सावन महोत्सव मनाया। एक दूसरे को झूला झुलाकर सावन के गीत गाये।
पहले की तरह अब बागों में उतने झूले नहीं पड़ते। महिलाएं एक जगह जमा होकर सावन की मल्हार नहीं गाती हैं, लेकिन फिर भी इन परंपराओं को कुछ लोगों ने जीवंत रखा है। छोटे शहरों और कस्बों में सावन को लेकर अभी भी उत्साह और उमंग देखने को मिलती है। शाम होते ही कहीं भजन-कीर्तन शुरु हो जाते हैं तो वहीं कहीं झूलों पर बैठकर सावन के गीत गाए जाते हैं। सावन आया अम्मा मेरी रंग भरा जी, एजी कोई आई हैं हरियाली तीज।। घर-घर झूला झूलें कामिनी जी आदि गीत गाये गये। व्यापार मण्डल मिश्रा गुट महिला मोर्चा की बहनों ने दुर्गा कालोनी में सावन झूला महोत्सव कार्यक्रम रखा और हर्षोंल्लास के साथ हरी साड़ी, हरी चूड़ी पहनकर सावन गीत गाये और झूला झूला। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला, जिला महामंत्री हेमलता मिश्रा, रमा राठौर, यशोदा सिंह, माला चौधरी, बिटाना चौहान, रूबी चतुर्वेदी, उर्मिला भदौरिया, सीमा चतुर्वेदी, नीलम राठौर, सीमा भदौरिया, अनिल गंगवार, सुमन राठौर, निर्मला देवी, राधा राठौर, संगीता चौहान आदि मौजूद रहे।
झूला झूलकर महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव
