क्रासिंग बंद करने के विरोध में महिलाओं ने रेलवे टे्रक किया बंद

आरपीएफ पांच को लिया हिरासत में, मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रेलवे द्वारा क्रासिंग को बंद कर देने से गुस्सायें लोगों ने टे्रक पर जाम लगा दिया। जिसके बाद मालगाड़ी को रोंकना पड़ा। सूचना पर आनन-फानन में पुलिस व आरपीएफ ने पहुंचकर लोगों को समझाया व पांच लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया। इस दौरान पुलिस से लोगों को की धक्का-मुक्की भी हुई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी 150-सी समपार है, जो फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर निकलता है। 28 अक्टूबर से उस समपार (क्रासिंग) को बंद कर दिया गया। इसके साथ ही सिटी कालेज वाली समपार तक सडक़ बनाकर 151-ए से निकलने की व्यवस्था की गयी। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सोमवार को गुस्सायें लोगों ने रेलवे लाइन पर बैठकर टे्रक को जाम कर दिया। वहीं कानपुर से मथराु जा रही मालगाड़ी को रोकना पड़ा। सूचना पर एसडीएम सदर गजराज सिंह, सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय, कोतवाल फतेहगढ़ सचिन कुमार सिंह, आरपीएफ एएसआई राजेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय फतेहगढ़ के राजेश कुशवाह आदि पहुंच गये और गुस्सायें लोगों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। लोगों को कहना है कि बिना सूचना के बंद कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस व लोगों के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को हटाया। वहीं रेलवे सुरक्षा बल ने नेकपुर चौरासी निवासी दीपक कुमार पुत्र रमेश चन्द्र, विमल सिंह ठाकुर पुत्र गजेन्द्र सिंह, कमल सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह, सुनील कुमार पुत्र रमेश चन्द्र प्रजापति, सानू तिवारी पुत्र कौशलेन्द्र तिवारी को गिरफ्तार कर रेल अधिनयम की धारा 145, 146, 147, 174 के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *