11 शिकायतें प्राप्त हुईं, संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्यवाही करने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने विकास भवन सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान महिला उत्पीडऩ और घरेलू हिंसा से संबंधित कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं। जनसुनवाई के बाद उन्होंने जिला महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई में आए सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए सुनीता सैनी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के आयोजन में लगभग ७० महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें ११ महिलाओं द्वारा अपने-अपने प्रार्थना पत्रों को सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने अपना परिचय दिया और योजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीडि़ताओं की समस्याओं को सुना गया। एक महिला ने अपने बेटे और बहू द्वारा पिटाई किए जाने की शिकायत की, जबकि अन्य शिकायतें भी दर्ज की गईं। जनसुनवाई के बादए सदस्य सुनीता सैनी आवास विकास स्थित डॉ0 राम मनोहर लोहिया जिला महिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से बातचीत की और उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। फर्रुखाबाद आते समय महिला आयोग की सदस्य ने कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र में स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र अमानाबाद का भी दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों से जानकारी ली। इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी अनिल चंद्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, सीओ सिटी, महिला थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
महिला आयोग की सदस्य ने घरेलू हिंसा से पीडि़त महिलाओं की सुनी समस्यायें
