पांचाल घाट गंगा तट पर महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला के नेतृत्व में पांचाल घाट पर रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामना हेतु कामना की। पांचाल घाट गंगा तट पर रेत से भोलेनाथ का शिवलिंग बनाकर बेल पत्र, धतूरा, भांग, दूध, शहद, मिष्ठान, फूल आदि अर्पित करते हुए रुद्राभिषेक किया। सोनी शुक्ला ने बताया कि सभी बहनों के सहयोग से रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ और प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर हेमलता मिश्रा, नेहा मिश्रा, रमला राठौर सहित बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *