गैस सिलेंडर में 100 रुपये की कटौती से महिलाओं को मिली राहत

कुछ महिलाओं का कहना: चुनाव को देखते किये गये दाम कम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को घरेलू रसोई गैस पर १०० रुपये की कटौती करते हुए छूट प्रदान की है। मोदी की गारंटी के चलते महिला दिवस पर मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस में १०० रुपये की छूट दी गई है। जिससे महिलाओं में उत्साह है और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं ने मोदी सरकार की तारीफ की है और कहा कि मोदी है तो सबकुछ मुमकीन है। देश की अर्थव्यवस्था में सुधार, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी के साथ हर त्योहार पर कुछ नया उपहार दे रहे है। वहीं कुछ महिलाओं ने प्रक्रिया दी है कि यह चुनावी घोषणा है। चुनाव के बाद सरकार फिर धीरे-धीरे दाम बढ़ा सकती है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर घरेलू गैस सिलेंडर में 100 रुपये की छूट से महिलाओं में उत्साह है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष प्रीती तिवारी ने बताया कि 100  रुपये घरेलू गैस सिलेंडर में कटौती की घोषणा से रसोई का बजट सुलभ होगा।
कांगे्रस जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने बताया कि यह चुनावी घोषणा है। 400  रुपये वाले सिलेंडर के धीरे-धीरे कहां दाम पहुंच गये। 100 रुपये कम करना यह चुनाव को देखते हुए किया गया है।
समाजवादी पार्टी की महानगर उपाध्यक्ष वीना शर्मा ने बताया कि अभी तक रसोई गैस में रुपये नहीं कम किये गये थे। जैसे ही लोकसभा चुनाव पास आया तो सरकार ने चुनावी स्टंट दिखाते हुए रुपये कम किये है। चुनाव बाद गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़ जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *