फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खेल निदेशालय लखनऊ के आदेशानुसार प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ४ अगस्त से ६ अगस्त तक आगरा में आयोजित की जा रही है। जनपद स्तरीय ट्रायल चयन हेतु स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में शनिवार को आयोजन हुआ। ट्रायल के दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव की मौजूदगी में जिला क्रीड़ाधिकारी की देखरेख में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिला स्तर पर मण्डलीय ट्रायल के लिए महिला कबड्डी प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ। जिसमें खिलाड़ी सेजल, प्राची, प्रिया, ईशू शाक्य, नैना, दुर्गा, साध्वी, रुपाली, नैन्सी, उमांशी का चयन हुआ। टीम मैनेजर मोनिका रही। सभी मण्डलीय प्रतियोगिता में २९ जुलाई को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्व विद्यालय कानपुर में महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेगी।
मण्डलीय प्रतियोगिता के लिए महिला कबड्डी खिलाडिय़ों का हुआ चयन
