फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर महिला पुलिस ने गर्भवती महिला का कराया सकुशल प्रसव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह द्वारा पोस्ट कमांडर को सूचना दी गई कि प्लेटफार्म नंबर 4 पर एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हो रही है, उसे तुरंत मदद की आवश्यकता है। सूचना पर उप निरीक्षक रूबी साथ स्टाफ मौके पर पहुंची तथा गर्भवती महिला का नाम काजल पत्नी टुनटुन निवासी ग्राम नवाडीह थाना लखीसराय जिला लखीसराय अटेंड किया गया। महिला के परिवार जनों द्वारा हॉस्पिटल मदद हेतु पूछने पर इनकार किया गया। बाद महिला के साथ उपस्थित उसके परिवार की महिलाओं की मदद से उक्त महिला का प्रसव कराया गया। महिला द्वारा एक पुत्र को जन्म दिया गया। मां तथा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला काजल अपने परिजनों के साथ गाड़ी संख्या 15083 से लखीसराय से फर्रुखाबाद तक टिकट लेकर यात्रा कर रही थी। आसपास मौजूद यात्रियों तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता तथा सहयोग की काफी सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *