बंच केबिल डालने का महिलाओं ने किया विरोध, पहुंची पुलिस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बंच केबिल डालने गये कर्मचारियों को मोहल्लेवासियों के कोप का भाजन बनना पड़ा। विरोध के चलते कर्मचारी केबिल नहीं डाल सके। सूचना मिलने पर जेई अजय कुमार सिंह, एसडीओ राम प्रवेश प्रजापति, लाइनैन के अलावा आवास विकास चौकी इंचार्ज अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने कहा कि पहले ट्रांसफार्मर लगवाओ, तभी बंच केबिल पड़ेगी।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के अंतर्गत मोहल्ला न्यू कालोनी बिर्राबाग में शुक्रवार को कर्मचारी बंच केबिल डालने पहुंचे, लेकिन महिला मधू चौहान कई महिलाओं के साथ मौके पर पहुंच गयीं और केबिल डालने का विरोध किया। जिस पर मौके पर जेई अजय कुमार सिंह, एसडीओ राम प्रवेश प्रजापति के अलावा आवास विकास चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पहुंच गये। महिलाओं ने कहा कि पोल के अभाव में एक पोल पर करीब १५० केबिलें लटक रही हैं। जो जर्जर स्थिति में हैं। जिससे कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस समस्या के समाधान के लिए मुहलेवासियों द्वारा विद्युत विभाग में आवेदन दिया गया था, तो विद्युत विभाग द्वारा नए केबिल डाल दी गई और जिन पोल में सभी उपभोक्ताओं कि केबिल जुड़ी हुई है उस पोल पर एक बंच केबिल कुछ लोग जोडऩे नहीं दे रहे है। इससे विद्युत उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है और खतरा बना हुआ है। ऐसे में करीब सौ उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत केबिलों को हटाकर एक बंच केबिल जुड़वाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया जाये। जिससे बिजली चोरी रोकी जा सके। इस मौके पर दर्जनों मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *