टांजीशनल एवं ओरिएन्टेशन कार्यक्रम में नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन की दी गयी शिक्षा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में चल रहें 2024 बैच के ट्रॉजीशनल एवं ओरिएन्टेशन प्रोग्रम के आठवें दिन लिंजीगंज के चिकित्साधिकारी डॉ0 नवनीत गुप्ता ने बच्चों को स्वस्थ रहने के नियम और चिकित्सा करने के नियम समझायें। उन्होनें छात्रों को जल्दी निराश न होने के लिये समझाया। उनका धन्यवाद डॉ0 मुकेश विश्वकर्मा ने देते हुए कहां कि आज हम बहुत भाग्यशाली हैं, क्योंकि हमारे बीच डॉ0 नवनीत गुप्ता ने अपना कीमती समय दिया। डॉ0 नवनीत गुप्ता को कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 अंजना दीक्षित ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ0 संकल्प सिंह जो कि कॉलेज के चीफ प्राक्टर है उन्होनें छात्र/छात्राओं को अनुशासन में रहने का तरीका बताया और बच्चों को समय का सदुपयोग करने को कहा। इसके बाद डॉ0 अभिराम भारत ने ‘‘ड्रीम बिल्डिंग एण्ड गोल सेटिंग्स‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत बी0ए0एम0एस0 एवं पी0जी0 छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन के माध्यम से लक्ष्य निश्चित कर उसको पाने के लिये कठिन परिश्रम करना आवश्यक है ऐसा बताया। डॉ0 अभिराम ठाकुर जो कि उड़ीसा के एस0एस0एन0 आयुर्वेदिक कॉलेज एण्ड इन्सटीट्यट के शल्य विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष है। उन्होंने छात्र/छात्राओं को सफलता के लिये ईमानदारी से परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना बताया। उनका परिचय कार्यक्रम से पहले डॉ0 मधुरंजन ने दिया और धन्यवाद पी0जी0 डीन डॉ0 निरंजन एस0 ने दिया। लंच के बाद सेफ्टी प्रोग्राम के तहत पुलिस विभाग से मिस्टर अजय, मिस्टर सुरेश और विमलेश ने छात्र/छात्राओं को सुरक्षा के नियम बताये। विमलेश ने छात्राओं का सम्बोधितकरते हुए कहा कि आप लोगों के डरने की जरूरत नहीं है पुलिस आपकी मदद करने में हमेशा रहती है। उन्होनें छात्रों को ‘‘1090, 1930, 112 आदि फोन नम्बर बताये। जिन पर वो कॉल करके अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकता है। उनका धन्यवाद डॉ0 निरंजन (पी0जी0 डीन) ने मंच से किया। अन्त में मिस्टर अनिकेत अग्निहोत्री ने छात्र/छात्राओं को ‘‘बेसिक कम्पूटर‘‘ के विशय में कम्प्यूटर सम्बन्धी जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ0 शीलू, डॉ0 शिवओम दीक्षित, डॉ9 मुकेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ0 शिल्पा, डॉ0 अरीब हुसैन, डॉ0 पीयूष माधव, अनूप (प्रशासनिक अधिकारी), ध्रुव यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *