गोरखपुर: पीएसी की 26वीं बटालियन में ट्रेनिंग ले रही महिला प्रशिक्षुओं ने किया हंगामा

आरोप: पानी भी मांगों तो मिलती है गालियां, मूलभूत सुविधाओं से किया जा वंचित
समृद्धि न्यूज। गोरखपुर में 26वीं पीएसी वाहिनी में 600 महिला सिपाहियों की ट्रेनिंग चल रही है, जहां अव्यवस्थाओं के कारण उन्होंने हंगामा किया। सिपाहियों ने पानी, बिजली की समस्या और निजता के हनन का आरोप लगाया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उनकी शिकायतों को सुना और समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित पीएसी की 26वीं बटालियन में ट्रेनिंग ले रही महिला प्रशिक्षुओं ने बुधवार की सुबह कैंप के प्रशासनिक भवन पर जमकर हंगामा किया। गुस्से में ट्रेनिंग कैंप से बाहर आकर सडक़ पर बैठ गईं महिला प्रशिक्षु रोने लगीं। कई प्रशिक्षुओं ने अपने माता-पिता को फोन कर अपना दर्द सुनाया। कहा कि यहां बाकी चीजों की शिकायत तो दूर पानी भी मांगो तो गालियां मिलती हैं। महिला प्रशिक्षुओं के यूं सडक़ पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर देने से अधिकारियों में हडक़ंप मच गया। वे प्रशिक्षुओं से बार-बार अंदर चलकर अपनी समस्याएं बताने को कहते रहे। बाद में उनका गुस्सा थोड़ा शांत हुआ तो वे अंदर गईं।

प्रदर्शन के दौरान महिला प्रशिक्षुओं ने आरोप लगाया कि कैंप में उन्हें पीने के पानी से लेकर खाने और बाथरूम तक के लिए बेशुमार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मूलभूत सुविधाओं से भी वे वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे दिन में प्रशिक्षुओं को आवश्यकता से काफी कम पानी मिल रहा है। खाना भी समय से नहीं मिल रहा है। कई महिला प्रशिक्षु बेहोश हो गयी। जिन्हे अस्पताल ले जाया गया। अंत में कमांडेंट आनंद कुमार एवं सीओ दीपांशी राठौर भी मौके पर पहुंचे उन्होंने ट्रेनी सिपाहियों की बात सुनी। या गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *