हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के नदना गांव में गुरुवार की शाम गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर महिला अचेत हो गई महिला के परिजनों द्वारा महिला को निजी साधन से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया है जंहा पर चिकित्सक द्वारा महिला का उपचार चल रहा है हालत में सुधार है घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दिया है थाना क्षेत्र के नदना गांव निवासी अजीत कोल की 35 वर्षीय पत्नी सीमा घर में चारपाई पर लेटी हुई थीं की गरज चमक के साथ बूंदाबन्दी के दौरान आकाशीय बिजली घर से कुछ दूर पर गिरी जिससे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला अचेत हो गई मौके पर पहुँचे महिला के परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर चिकित्सक द्वारा महिला को उपचार के लिए भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ है महिला के परिजनों द्वारा घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दिया है जिससे महिला को दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता मिल सके
