नारी शक्ति की प्रहरी महिला पुलिस पंचायत का हुआ आयोजन

समस्याओं को सुनकर अधिकारों के प्रति किया गया जागरुक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा एक नवीन पहल करते हुये कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम निनौआ प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में नारी शक्ति की प्रहरी महिला पुलिस पंचायत की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर क्राइम अजय वर्मा व डा0 साक्षी दुबे सीएचसी कमालगंज ने उपस्थित जनमानस को जागरुक करने में योगदान दिया। जिसका उद्देश्य महिलाओं से जुड़े अपराधों की रोकथाम, उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता और पुलिस व समाज के बीच विश्वास का सेतु मजबूत करना है। नारी शक्ति की प्रहरी महिला पुलिस पंचायत के तहत फतेहगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं के हित में एक सशक्त पहल की गई है। इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, सुरक्षा के उपाय, सरकारी योजनाओं एवं पुलिस सहायता के संसाधनों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सहज, सुरक्षित व भरोसेमंद मंच उपलब्ध कराना है। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं की समस्याओं को सुना तथा कोतवाली फतेहगढ़ से बीट में नियुक्त बीट कर्मचारीगण हे0का0 गीता देवी को क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण कर महिलाओं की समस्याओं के निवारण हेतु निर्देश दिये गये एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेहगढ़ व थानाध्यक्ष महिला थाना को ग्रामीण महिलाओं को अपराधों से बचाव एवं जागरुकता हेतु संवेदनशीलता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। सभी महिला आरक्षीगणों व गाँव की महिलाओं और बच्चियों के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देना ताकि भविष्य में जरूरत पडऩे पर अपनी समस्या पुलिस तक पहुँचा सके व समय पर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। सभी महिला आरक्षी सुबह से शाम तक अपनी अपनी बीट में भ्रमण करेंगी व प्राप्त सूचनाओं को अपनी बीट बुक में अंकित करेंगी। कार्यक्रम के अंत में पुलिस द्वारा उपस्थित बालिकाओं एवं बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें पाठ्य सामग्री किताबें, नोटबुक, पेंसिल एवं चॉकलेट आदि वितरित कर उत्साहवर्धन किया गया तथा बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

यातायात के नियमों के प्रति किया गया जागरुक

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमेशा यातायात नियमों, संकेतों और चिह्नों का ईमानदारी से पालन करें, निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाएं, तेज गति से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है, दोपहिया वाहन चलाते समय ड्राइवर और पीछे बैठे दोनों व्यक्ति आईएसआई मार्का वाला हेलमेट अवश्य पहनें, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने या टेक्स्ट करने से बचें। इससे ध्यान भंग होता है और दुर्घटना हो सकती है, वाहन चलाते समय ड्राइवर और आगे बैठे यात्री हमेशा सीट बेल्ट पहनें, यह दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोटों से बचाता है, रात में गाड़ी चलाते समय हेडलाइट्स का उपयोग करें और धीमी गति से चलें। डिपर का प्रयोग करें ताकि सामने से आ रहे वाहन चालकों को परेशानी न हो, बच्चों को हमेशा कार की पिछली सीट पर बिठाएं और छोटे बच्चों के लिए चाइल्ड सीट का प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *