फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पंखे का तार लगाते समय मजदूर के करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। मौजूद साथी ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में किसान सेवा सहकारी समिति का भवन बन रहा है। जिसके निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ कबीर धाम पांडरिया निवासी 35 वर्षीय गणेश पुत्र पुसऊ मजदूरी कर रहा था। बीती गणेश पंखे का तार लगा रहा था, तभी उसे जोरदार करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद साथी ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर मदनपुर चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्य पुलिस बल के साथ पहुंच गये और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पंखे का तार लगाते समय मजदूर की करंट लगने से मौत
