कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के महरूपुर रावी के निकट सोमवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मजदूर के दोनों पैर टूट गए। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर अनिल पुत्र राजू निवासी नई बस्ती सडक़ पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मजदूर कई फुट दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबूलेंस बुलाकर घायल को कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया।
बेकाबू रफ्तार बनी हादसों की वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा सडक़ पर गति नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बाइक चालक की पहचान की जा रही है, ताकि उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सडक़ सुरक्षा बढ़ाने और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
