मेरापुर, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी भूप सिंह पुत्र गौरी सिंह ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार 8 मई 2023 को अपने घर से बाइक पर सवार होकर भूप सिंह मजदूरी पर पडोसी गांव उनासी निवासी अनिलेश पुत्र गिरन्द के खेत में खडी़ मक्के की फसल में कीटनाशक दवा लगाने हेतु उनके घर पंहुचे। भूप सिंह ने अपनी बाइक यूपी 6एएम 7522 अनिलेश के दरवाजे के सामने खड़ी कर दी और वह उनकी मक्के की फसल में कीटनाशक दवा लगाने हेतु खेत पर चले गए। जब वह फसल में दवा लगा रहे थे कि तभी अनिलेश की पत्नी रूवी ने खेत पर जाकर भूप सिंह को सूचना दी कि आपकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। भूप सिंह ने बाइक की काफी खोज बीन की पर उसका कोई पता नहीं चल सका।
मजदूर की बाइक चोरी, अज्ञात में मुकदमा दर्ज
