टंकी निर्माण में लगे मजदूर ठेकेदार का सामान लेकर चंपत

पैसा बकाया होने का आरोप लगाकर मजदूरों ने दी जानमाल की धमकी, मुकदमा दर्ज
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम देवरान रजीपुर में पानी की टंकी का निर्माण करा रहे ठेकेदार मसूद अहमद पुत्र इदरीश हुसैन निवासी मोहल्ला बजरिया थाना शेखाना कन्नौज ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया कि वह भारत कंट्रक्शन ११पी से पेटी कॉन्टैक्ट बेस पर काम करता है। उपरोक्त फर्म भारत सरकार के जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत रजीपुर में पानी की टंकी का निर्माण बदायूं के लेबर अखिलेश कुमार एवं अरविंद कुमार पुत्रगण किशन पाल निवासीगण ग्राम काशी तहसील दातागंज जनपद बदायूं एवं नरेंद्र कुमार पुत्र नामालूम, आयुष पुत्र नामालूम, बाबू पुत्र नामालूम आदि लोगों से कार्य करवा रहे थे और इन्हीं की सपुर्दगी की में समान था। जिसमें मिक्सर मशीन का इंजन कीमत 25000, जनरेटर कीमत 35000 रुपए, लिफ्ट मशीन एवं उसका इंजन कीमत 50000, एक अन्य मशीन कीमत 10800, पाइप लोहे के 10 नग कीमत 11000, सीमेंट की 50 बोरी कीमत 19000, सरिया 5 टन कीमत 29000 रुपए, समर मोटर कीमत 10000, 50 शटरिंग प्लेट लोहे की कीमत 13500, इसके अलावालोहे की कीमत 110000 रुपए, गैस सिलेंडर एवं चूल्हा कीमत 5000 एवं अन्य सामान कुल कीमत 7 लाख 8000 रुपए चोरी कर ले गये। दिनांक २९ मार्च को जब पीडि़त अपनी उक्त साइट पर पहुंचा तो, सामान मौके पर नहीं मिला। पीडि़त ने जब अखिलेश कुमार से बात की, तो अखिलेश कुमार ने बताया तुम्हारा सामान हम लोग ले आए हैं। हमारा हिसाब किताब कर दो हम तुम्हें तुम्हारा सामान वापस कर देंगे। इसी के साथ ही फोन पर गाली-गलौज करे लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। जबकि पीडि़त उक्त लेवरों की सारी मजदूरी का हिसाब कर चुका है। पीडि़त का कहना है कि सभी सामान अखिलेश अपने साथ ले गया। जब पीडि़त ने अखिलेश के ऊपर रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात कही, तो अखिलेश डर गया तथा उक्त सामान दिनांक ३१ मार्च तक वापस करने को कहा, लेकिन सामान आज तक वापस नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *