फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के जनक डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष में सेक्टर चिलपुरा में बूथ संख्या 277 पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया। नगर पश्चिम के उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि आज के समय में भाजपा का डंका पूरे विश्व में एक उदाहरण के रूप में उपस्थित है। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने त्याग एवं महापुरुषों के बलिदान को ध्यान में रखते हुए पार्टी के उच्च शिखर को हमेशा के लिए बनाए रखना है। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने बताया कि भारत की जनता का सम्मान बढ़ाने वाली एकमात्र एनडीए सरकार है, जो की सबका साथ और सबका विकास के रूप में कार्य कर रही है। भारत के प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि हम सभी एनडीए सरकार का तन मन और धन से भी आवश्यकता पड़े तो सहयोग करने में पीछे ना रहे। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित बाथम ने सभी का स्वागत किया। साथ पदाधिकारियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर अर्जुन वर्मा, संदीप बाजपेई, रजत कश्यप, नितिन कश्यप, श्याम प्रताप कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं को अपने महापुरुषों के बलिदान को ध्यान रखना चाहिए: प्रमोद
