फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी द्वारा लोकसभा प्रत्याशी कांगे्रसी छात्र नेता रहे क्रांति पांडे को टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं में जोश आ गया। बसपा द्वारा काफी दिनों तक पार्टी ने इंतजार कराया। आखिरकार ब्राह्मण प्रत्याशी मिलने से भाजपा की बेचैनी बढ़ी है। वहीं छात्र राजनीति से जुड़े नेताओं ने भी क्रांति पांडे को समर्थन देने का सिलसिला जारी हो गया है। मंगलवार को नई बस्ती स्थित बसपा प्रत्याशी क्रांति पांडे के आवास पर पार्टी के अलावा समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी। क्रांति पांडे ने बताया कि बहन जी का आशीर्वाद मिला है। पूरी दमदारी से चुनाव लड़ा जायेगा। अभी तक जितने प्रतिनिधि हुए है उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया है। अगर मैं सांसद बना तो यहां की जनता को निराश नहीं होना पड़ेगा और उनके सभी कार्य होंगे। पूरे दिन क्रांति पांडे को बधाई देने का तांता लगा रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीर सिंह अम्बेडकर, विजय गौतम, नफीस फारुकी, अजय भारती के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
बसपा प्रत्याशी बनने पर क्रांति पांडे का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
