अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का कार्यकर्ताओं ने पांचाल घाट पर जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार के पिता के देहांत हो जाने पर उनके गांव रजलामई में उनके आवास पर जा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल कार्यकर्ताओं के स्वागत से गदगद नजर आए। इस दौरान युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव सुरजीत कटियार, प्रदेश मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश चतुर्वेदी, विधायक पति डा0 अजीत गंगवार, विजय चौरसिया, जेएन कटियार, जिलाध्यक्ष राहुल गंगवार, युवा मंच अजीत पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कटियार, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनिल पाल, रामेंद्र कटियार, जिला सचिव ललित पटेल, वतन गंगवार, अंबर गंगवार, नितिन गंगवार, देव गंगवार, विकास पाल, हर्ष वर्धन पाल, विशाल कटियार सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *