भारतीय महाविद्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय महाविद्यालय में संचालित राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में अध्ययन छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के जागरूकता संबंधित कार्यशाला का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ0 सुचित्रा व मुक्त विश्वविद्यालय में कानपुर क्षेत्रीय केंद्र के प्रभारी डॉ0 आनंदा त्रिपाठी के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। कार्यशाला में भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज के प्राचार्य दिनेश चंद्र वर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के अध्ययन केंद्र के समन्वयक समीर कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आये अतिथियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों से छात्रों को अवगत कराया तथा छात्रों के समक्ष आने वाली समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ0 सुचित्रा ने मुक्त विश्वविद्यालय से चलने वाले पाठ्यक्रमों की उपयोगिता और उनके रोजगार के बारे में छात्रों को अवगत कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक विवेक सिंह ने प्रकाश डाला। इस दौरान छात्र-छात्रायें व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *