मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी बूथ लेवल अधिकारियों और सुपर वाइजर की कार्यशाला का आयोजन हुआ। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदान का प्रतिशत बढ़ाए जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी (स्वीप) अरविंद कुमार मिश्र द्वारा विकास भवन सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें चारों विधानसभा क्षेत्र के स्टेट लेवल से कम मतदान वाले बूथों के बूथ लेवल अधिकारियों और सुपरवाइजर की कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि विगत लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में 787 और वह सामान निर्वाचन 2022 में स्टेट एवरेज से कम मतदान वाले बूथों पर मतदाताओं ने काम मतदान किया। इसका कारण क्या है और आगामी लोकसभा सामान्य वचन 2024 में इसको कैसे बढ़ाया जा सकता है। सभी से अपने-अपने मतदान केंद्रों के बारे में लिखित रूप से जानकारी लेने के लिए पत्रक भी उपलब्ध कराए गए। जिन सभी बीएलओ ने अपने-अपने बूथों की स्थिति का विवरण जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा और उनकी टीम के दिव्यांगजन आइकॉन हुकुम सिंह और स्काउट मास्टर योगेश कुमार को उपलब्ध कराया। सीडीओ ने क्वालिटी चेकिंग के मानक ईपी एजेंडर रेशियो, 18 से 19 वर्ष के नए मतदाता, दिव्यांगजन मतदाता, वृद्ध मतदाता आदि के माध्यम से मतदान के प्रतिशत को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने अभी से सभी बीएलओ और सुपरवाइजर को आगाह करते हुए कहा कि वह अपना जवाब अपने स्तर से जरूर तैयार रखें।
बूथ लेवल कमेटी का गठन करते हुए वहां के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता स्लोगन प्रतियोगिता आदि का आयोजन करते हुए मतदाता जागरूकता रैलियों का आयोजन कराया जाएगा तथा विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिलाधिकारी की ओर से एक पत्रक भी जारी किया जाएगा कि मतदान दिवस पर सभी बच्चे अपने-अपने घरों से सभी को मतदान के लिए मतदान दिवस पर जागरूक करें तथा शत-प्रतिशत मतदान कराए जाने में सहयोग करें। इनके लिए सभी बूथों पर बूथ लेवल मतदाता जागरूकता कमेटी बनाई जाएगी। जिसमें प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापक, समस्त सहायक अध्यापक, अनुदेशक शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, एएनएम, सफाईकर्मी, रसोइया, कोटेदार, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, मीना मंच प्रभारी, आदि रहेंगे। जो मतदान दिवस पर टीम बनाकर घर-घर जाकर सभी को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे और बीएलओ का सहयोग करेंगे तथा मतदान के प्रतिशत को बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *