लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा में जन-जन का समर्थन जुटाने के लिए 25 फरवरी से 5 मार्च तक लाभार्थी संपर्क अभियान के जरिए अपनी संगठनात्मक शक्ति के साथ पूरे मनोवेश से जुटी हुई है। अभियान में प्रदेश के 5 लाख से अधिक कार्यकर्ता मंडलों के सभी बूथों पर लगभग 1 करोड़ लाभार्थी परिवारजनों से सम्पर्क करेंगे। पश्चिम मंडल लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन खडिय़ाई स्थित विद्यालय में नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिला महामंत्री डीएस राठौर ने आये हुए मण्डल समिति, शक्ति केंद्र संयोजक मंडल में निवास करने वाले अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों को 1 बूथ के 20-40 लाभार्थी से सम्पर्क करने का लक्ष्य दिया गया। अभियान की प्रतिदिन की रिपोर्ट सरल पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

विकास पाण्डेय ने कहा कि यह अभियान सीधे केंद्रीय कार्यालय से क्रियान्वित हो रहा है। जिस शक्तिकेन्द्र के सभी बूथों का शत-प्रतिशत लाभार्थी सत्यापन, ऑफ लाइन फॉर्म के साथ सरल एप्प पर भी होगा, वह देश भर में लीडर बोर्ड पर दिखेगा। विधानसभा संयोजक आदित्य मिश्रा ने कहा कि संपर्क अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी से कार्यकर्ता द्वारा व्यक्तिगत रूप से घर घर जाकर संपर्क करने के साथ ही पत्रक देना, गेट पर स्टीकर लगाना व लाभार्थी के मोबाइल नंबर से मिस कॉल करना, लाभार्थियों के फोटो एवं उनके अनुभवों के वीडियो सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप पर अपलोड करना है। वहीं नगर मंत्री रहे स्व0 अखिलेश अग्निहोत्री को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर हिमांशु गुप्ता, बबिता पाठक, अभिषेक बाथम, श्वेता दुबे, अनिल श्रीवास्तव, वीर बहादुर पाल, राम किशन दीक्षित, विरजु शाक्य, प्रदीप सक्सेना, बिल्लू सक्सेना, संजीव गुप्ता, मुकुल अग्निहोत्री आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *