मतदाता निर्वाचन नियमावलियों के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन

डीएम ने छात्राओं को दिलायी शपथ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ स्थित एक महाविद्यालय के सभागार में मतदाता सूचिओं के प्रकाशन हेतु विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुननिरीक्षण हेतु स्वीप के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी व नोडल अधिकारी स्वीप अरविन्द कुमार मिश्रा एवं अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, जिला विकास अधिकारी योगेन्द्र पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह, बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद, स्वीप कोआर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा, स्काउट मास्टर प्रदीप यादव, राजकुमार, जितेन्द्र सिंह, गौरव शाक्य, वैभव सोवमंशी, भुवनेश भदौरिया, योगेश कुमार व गाइड कैप्टन बीना गौतम, हिमलेश शाक्य, सीमा कनौजिया, सीमा सिंह, ज्योति कुशवाहा, नीरजा कश्यप, प्रिया सिंह, मनीषा मिश्रा उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर शुभारम्भ किया। मथुरा से आयी सांस्कृतिक टीम द्वारा डीसी मनरेगा के नेतृत्व में राधा-कृष्ण, मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। डीएम ने कहा कि जनपद के १००५ मतदान केंद्रों एवं १५२७ बूथों पर निर्वाचन नामावलियों का प्रकाशन किया जा रहा है। १८ वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं का फार्म-६ भरकर विशेष अभियान तिथियों ४ व ५ नवम्बर तथा २ एवं ३ दिसम्बर को संबंधित बूथों पर बीएलओ के पास जमा किया जायेगा। साथ ही उन्होंने मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी। सीडीओ अरविन्द कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वीप के अन्तर्गत विद्यालयों व महाविद्यालयों, साक्षारता क्लब तथा मोहल्लों एवं वार्डों में छूटे हुए नये मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराये जाये। वोट डालना आवश्यक है। इसका महत्व व दायित्व हम सबका है। इस अवसर पर रंगोली, चित्रकला, पोस्टर, स्लोगन, मेहंदी प्रतियोगितायें सम्पन्न हुई। संचालन डा0 मनीषा मिश्रा व वैभव सोमवंशी ने किया। इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकायें, बीएलओ व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *