वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स: भारत-पाकिस्तान मुकाबला रद्द, 5 खिलाडिय़ों ने किया बहिष्कार

समृद्धि न्यूज। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में अब भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच नहीं होगा। यह मुकाबला रद्द होने का कारण भारतीय खिलाडिय़ों का नाम वापस लेना है। WCL ने भी इस संबंध में बयान दिया है। क्रिकेटर शिखर धवन ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में 20 जुलाई को खेला जाने वाला भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हो गया है। इस मैच के रद्द होने के पीछे की वजह 5 भारतीय खिलाडिय़ों का इस मुकाबले को खेलने से इनकार कर देना रहा है। उन पांचों भारतीय खिलाडिय़ों ने इस मैच से अपना नाम वापस ले लिया था। भारत-पाकिस्तान मैच एजबेस्टन स्टेडियम पर होना था। इस मैच के रद्द होने की जानकारी एजबेस्टन स्टेडियम और WCL के एक्स हैंडल से दी गई है।

Post

See new posts
Conversation
Edgbaston Stadium
        @Edgbaston
The event organisers of WCL have confirmed that tomorrow’s match between India and Pakistan (Sunday 20th July at 16.30) has been cancelled. Please do not attend as the stadium will be closed.
All ticket holders will receive a full refund, please see below for further details.

Image

एजबेस्टन स्टेडियम ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि WCL के इवेंट ऑर्गेनाइजर ने कन्फर्म किया है कि 20 जुलाई को होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हो गया है। उसने फैंस से अपील भी की है कि वो इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम ना आएं। इतना ही नहीं एजबेस्टन स्टेडियम ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सभी फैंस को उनका पूरा पैसा वापस किया जाएगा। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इस टूर्नामेंट से सुरेश रैना, शिखर धवन और हरभजन सिंह ने नाम वापस लिया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर भी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर काफी रोष जताया जा रहा था। आखिरकार आयोजकों ने इस रद्द करने का फैसला किया।

शिखर धवन ने भी इस मामले में एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने ई-मेल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि उनके लिए देश सबकुछ है।

Shikhar Dhawan
@SDhawan25
Jo kadam 11 May ko liya, uspe aaj bhi waise hi khada hoon. Mera desh mere liye sab kuch hai, aur desh se badhkar kuch nahi hota.
Jai Hind! 🇮🇳

Image

जिन 5 खिलाडि़य़ों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया।

  • हरभजन सिंह,
  • सुरेश रैना,
  • इरफान पठान,
  • युसूफ पठान
  • शिखर धवन के नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *