ब्रह्माकुमारी केंद्र पर मनाया गया विश्व साक्षरता दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओमनिवास जटवारा जदीद सेवाकेंद्र में विश्व साक्षरता दिवस पर बीके शोभा बहन ने बताया कि दुनिया भर में चिकित्सकों, निर्माताओं, समुदायों तथा व्यक्तियों द्वारा विश्व साक्षरता दिवस तो मनाया जाता है और शिक्षा के प्रति प्रेरित भी किया जाता है, ताकि कोई भी निर्णय न्याय पूर्ण शांतिपूर्ण कर सकें।
उन्होंने कहा विश्व साक्षरता दिवस का उद्देश्य विश्व में शिक्षा के महत्व को दर्शाता है हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षाओं पर चर्चा करनी चाहिए, ताकि हर एक अपने संस्था एवं समुदाय को साक्षरता का उपहार दें। आध्यात्मिक भौतिक पुस्तकों को अगली बदली कर ध्यान पूर्वक पाठ पढक़र दूसरों को भी प्रेरित करें, अपने दिमाग को सशक्त बनाएं, अपना जीवन बदले, ताकि दुनिया भर के लोगों में साक्षरता पैदा करे। करुणा-दया और शांति का पाठ पढ़े, तब हम साक्षर माने जाएंगे। साक्षरता केवल पढऩा लिखना ही नहीं बल्कि पढ़ लिखकर उसको अपने जीवन रूपी शैली में अमल करना, भाषण देना, गरीब बस्तियों में जाकर शिक्षा का अलख जगाना, यह प्रयास तो दुनिया भर में किया जा रहा है, परंतु जीवन जीने की कला ना कोई सीख रहा है और ना ही सिखाए जा रहे हैं। बुरी संगत का असर छोड़ अच्छे बुरे की पहचान करें, हर घर स्वर्ग जैसा मंदिर बन जाए, वही सही मायने में साक्षर है, हम संकल्प करें कि छोटी-छोटी बातों से पहले अपने से शुरुआत करने की कोशिश करें, ज्ञान के प्रकाश से कोई भी वंचित न रहे। गंगासिंह ने कहा कि शिक्षा रोजगार या पैसे के लिए नहीं, शिक्षा खुद के विकास के लिए जरूरी है। पूनम बहन ने कहा कि साक्षरता दिवस शिक्षा की जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सही शिक्षा के संस्कार देना भी जरूरी है शिक्षा को रुपए कमाने का जरिया न मानकर सही और योग्य नैतिक शिक्षा के संस्कारों वाले समाज का निर्माण करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। उज्जवल भविष्य के प्रति संकल्पित होकर एक अच्छे देश के निर्माण में अपनी सहमति प्रदान करें। सभी बहनों ने माताओं, भाइयों को अपने हाथों से लिखने पढऩे का अभ्यास कराया, ताकि सभी बूढ़े अनपढ़ भी साक्षर बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *