डीएसबीडी पब्लिक स्कूल में मनाया गया कृमि मुक्ति दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डीएसबीडी पब्लिक स्कूल पांचाल घाट में कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों ने सुंदर सुंदर स्लोगन से कृमि मुक्त दवाई का महत्व बताया। विद्यालय के एमडी सर हरभान सिंह गहरवार ने शिक्षकों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई। शिक्षकों ने बच्चों को टैबलेट खिलाकर उसका महत्व बताया। विद्यालय के प्रशासक अनुराग सोमवंशी, प्रधानाचार्य विभोर सोमवंशी, उप प्रधानाचार्य सचिन पाल, ज्ञान प्रकाश, शिव प्रताप, सरित सिंह, वरिष्ठ शिक्षिका आकृति मिश्रा, कीर्ति त्रिवेदी, सोनाली अग्निहोत्री, रूवी राजपूत, आरती आदि सभी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *