भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हुई पूजा अर्चना

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विकास खण्ड कार्यालय पर पूजा अर्चना की गयी तथा घी के दिये जलाये गये।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर सोमवार को अयोध्या में हुई भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर विकास खंड कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया। कार्यालय को झालरों से सजाया गया था घी के दिये जलाये गये। जिससे दीपावली का त्यौहार सार्थक हो उठा। राम सीता व लक्ष्मण की मूर्तियों पर पुष्प अर्पित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी। ढोल नगाड़ों के बीच लोगों ने खूब खुशी मनायी गयी। इस मौके पर एकाउंटेंट अवनीश सक्सेना, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, लिपिक सुरेश चंद्र, मनरेगा सहायक आलोक पाठक, मनोज शाक्य, बिंदा प्रसाद, लवलेश यादव सहित सभी ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र में भी सभी सचिवों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायत पर दीपोत्सव का त्यौहार मनाया। शाम को लोगों ने जमकर आतिशबाजी छुड़ायी और खुशी मनायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *