सांसद खेल प्रतियोगिता में कुश्ती व कबड्डी के खिलाडिय़ों ने जीते मुकाबले

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत महिला कुश्ती एवं कबड्डी महिला व पुरुष प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले खेले गये। स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारम्भ भाजपा नेता प्रभात अवस्थी ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर किया। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव, जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, कबड्डी एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, अनुराग, पुष्र्पेन्द्र यादव, अजय प्रताप आदि ने प्रतियोगिता की व्यवस्था देखी। कुश्ती ५० किलो महिला वर्ग में नैन्सी विजेता व शिवांकी उपविजेता रही। ५३ किलो भार वर्ग में काजल विजेता व डोली उपविजेता रही। ५७ किलो भार वर्ग में निशा परिहार विजेता व लवी उपविजेता रही। कबड्डी के फाइनल परिणाम में जूनियर बालिका वर्ग जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज १८ अंक के साथ विजेता बना। ७ अंक के साथ सी.के. स्पोट्र्स अकादमी मोहम्मदाबाद उपविजेता रही। सीनियर बालिका वर्ग कबड्डी में राजकीय बालिका इंटर कालेज सदर १४ अंक के साथ विजेता रही। कमालगंज भोजपुर ३ अंक के साथ उप विजेता रहा। सब जूनियर बालक वर्ग २१ अंक के साथ सी.के. स्पोट्र्स विजेता रहा। ५ अंक के साथ यूपीएस बरौन उपविजेता रहा। सीनियर बालक वर्ग में २८ अंक के साथ सीके स्पोट्र्स भोजपुर विजेता रहा। ९ अंक के साथ सार्थक कम्पिल उपविजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग में २७ अंक के साथ अलीगंज विजेता रहा। १७ अंक के साथ नवाबगंज उपविजेता रहा। निर्णायक मण्डल में संजीव कटियार, कुलदीप कुमार, आलोक कुमार, मनीष यादव, संजीव द्विवेदी, विमलेश, सुनील, केशव गंगवार, अभिषेक, सपना, अभिषेक शाक्य, सुभाष कुमार ने भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *