कौशांबी की अनुष्का ने प्रदेश में इंटरमीडिएट में पाया दूसरा स्थान
समृद्धि न्यूज। यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कक्षा 10वीं जालौन के यश प्रताप सिंह व इंटर मीडिएट में महक जयसवाल ने टॉप किया है। वे पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किए हैं। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल का पास पर्सेंटाइल 90.11 प्रतिशत रहा हैं। जालौन के छात्र यश ने पूरे प्रदेश में 97.83 फीसदी नंबर हासिल कर परिवार और जिले का मान बढ़ाया है। वहीं इंटरमीडिएट में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा, कक्षा १२ में कौशांबी के बेटी अनुष्का सिंह ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
इंटर की महक व हाईस्कूल के यशप्रताप ने किया टॉप
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने एकेडमिक ईयर 2024-25 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया। सक्रियता और पारदर्शी व्यवस्था के चलते इस बार सिर्फ 43 दिनों में एग्जाम के रिजल्ट्स घोषित किए गए हैं। 10वीं के सभी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 90.11 रहा, जबकि 12वीं का पास प्रतिशत 81.15 रहा। 12वीं में बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलाई का पूरा (प्रयागराज) स्कूल की महक जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 10वीं में स्व0 श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।
लड़कियों ने मारी बाजी
बताते चले कि हर बार के एग्जाम के रिजल्ट्स की तरह इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत लडक़ों के पास प्रतिशत से 7.21 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत बालकों के पास प्रतिशत से 9.77 प्रतिशत अधिक है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पास परीक्षार्थियों को बधाई दी है और उनको बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
बिना कोचिंग की पढ़ाई
महक ने बताया कि मैंने कोई कोचिंग नहीं की थी। बल्कि जो स्कूल में पढ़ाया जाता था उसी को खुद से पढ़ती थी। पढ़ाई के दौरान मैं 9 से 10 घंटे तक पढ़ती रहती थी। मेरी यह पूरी मेहनत मेरे परिवार के लोगों की मेहनत से प्रेरित है क्योंकि मेरे परिवार ने मुझे हमेशा बहुत सहयोग किया है।