जनपद की यशस्वी ने छोटी सी उम्र में ताइक्वांडो में हासिल की ब्लेक बेल्ट

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ कक्षा २ की ८ वर्षीय छात्रा यशस्वी ने ताइक्वांडो कोरियन करांटे में छोटी सी उम्र में ब्लेक बेल्ट हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। जून माह में ब्लेक बेल्ट के लिए लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया था। जिसका परिणाम आने के बाद कोरिया द्वारा बेल्ट प्रमोशन करते हुए ब्लेक बेल्ट से आठ वर्षीय यशस्वी को सम्मानित किया गया। यशस्वी केंद्रीय विद्यालय में कक्षा २ की छात्रा है। छोटी सी उम्र में उसने यह उपलब्धि हासिल कर करांटे के क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है। ताइक्वांडो प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में सम्पन्न हुई थी। ब्लेक बेल्ट प्राप्त होने पर यशस्वी को केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बधाई दी। यशस्वी के पिता मनीष भी ताइक्वांडो में ब्लेक बेल्ट सेकेंड डॉन है। वर्तमान में कई बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दे रहे है। शहर में बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा में निपुण बनाने के लिए मनीष अभिभावक की तरह भूमिका निभाते है और बच्चों को पारांगत कर करांटे में महारात हासिल कराते है। उनके द्वारा सिखाये गये कई बच्चे ब्लेक बेल्ट है। होनहार छात्रा की इस उपलब्धि पर सभी करांटे खिलाडिय़ों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *