एन0सी0सी0 के कमान अधिकारी के नेतृत्व में योग दिवस का हुआ आयोजन

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कायमगंज यूनिट 4 यू0पी0 गल्र्स बटालिएन एन0सी0सी0 फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल विजेन्द्र शारदा के दिशा निर्देशन में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 50 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान एन0सी0सी0 कैडेट्स को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम आदि कराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने बताया कि हम सभी को नियमित योग करना चाहिए। ताकि सभी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। उन्होंने कहा कि योग से जटिल से जटिल रोग को दूर भगाया जा सकता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति शरीर की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे उसके शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियां घर कर रही हैं। इसलिए शरीर के लिए भी हमें कुछ समय निकालना चाहिए। जिससे हम निरोगी जीवन जी सकें। साथ ही सभी को नसीहत दी कि वह फास्ट फूड से दूर रहें। फास्ट फूड हमारे शरीर को खोखला कर रहे हैं और नई-नई बीमारियों को जन्म दे रहे हैं। हमें पूराने समय की ओर लौटना होगा, क्योंकि पहले के समय में व्यक्ति मेहनत कर खुशहाल जिंदगी जीता था। इस मौके पर एन0सी0सी0 सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा, इंग्लिश मीडियम के प्रधानाचार्य अनिल बाबू तिवारी के साथ संतोष शर्मा, अक्षिता यादव, प्रभंजन यादव, राजीव गंगवार, शोभा यादव, अभिषेक, मनोज आदि सभी ने योग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *