समर कैम्प में छात्राओं को कराया गया योगाभ्यास

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज में चल रहे समर कैम्प में सोमवार को प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह के नेतृत्व में छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। 21 मई से 10 जून तक चलने वाले समर कैम्प में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को परिपूर्ण किया गया। योगाभ्यास, चिकित्सा पद्वत्ति, स्वच्छता अभियान, रंगोली बनाना, पर्यावरण की जानकारी, संचारी रोगों के प्रति जागरुक करना व कम्प्यूटर सिखाने आदि की जानकारी दी गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक समर कैम्प में भाग लिया। प्रत्येक दिन छात्राओं को कई गेम खिलाये गये। जिसमें म्युजिकल चेयर, लूडो, खो-खो आदि गेम्स खेलकर छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह ने कहा कि सभी छात्रायें अपने समय का सदपयोग करें। समर कैम्प में सीखी हुई बारीकियों को समझे और जरुरत पडऩे पर अपना हुनर साझा करें। शासन के निर्देशानुसार छात्राओं को समर कैम्प में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से टिप्स दिये जा रहे है। विद्यालय की शिक्षिकायें प्रत्येक दिवस पर छात्राओं के साथ अनुभव साझा कर रही है। प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह, शिक्षिका नेहा मिश्रा ने छात्राओं को योगाभ्यास कराया और स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिये। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्रायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *