पिपरगांव व मानिकपुर में योग पिकनिक का हुआ आयोजन

मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की टीम ने ग्रामीणों को सिखाये योग के मंत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह समारोह के चौथे दिन बुधवार को मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल द्वारा प्राथमिक विद्यालय पिपरगांव व मानिकपुर में योग सिखाया गया। योग के साथ जीवन का जश्न विषय के अनुरुप मानिकपुर और पिपरगांव गोद लिए गए गांवों में एक योग पिकनिक का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यापकों की एक टीम ने इन गांवों का दौरा किया, ताकि स्थानीय समुदाय को योग के महत्व के बारे में शिक्षित किया जा सके। यह पहल डॉ0 मुकेश विश्वकर्मा और डॉ0 अरुण कुमार पांडे के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। अध्यापक, डॉक्टर, इंटर्न छात्र और गैर-शिक्षण स्टाफ शामिल रहा। गांव के प्रधान छोटे सिंह शाक्य की सहायता से माणिकपुर गांव में टीम पहुंची। उन्होंने लगभग 50 ग्रामीणों को दैनिक योगाभ्यास के बारे में निर्देशित और शिक्षित किया। टीम पिपरगांव गई, जहां गांव के मुखिया कुन्तेश यादव के सहयोग से लगभग 100 ग्रामीणों ने विभिन्न योगाभ्यासों में सक्रिय रूप से भाग लिया। दोनों गांवों में योग प्रशिक्षक डॉ0 कविता नेगी ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम तकनीकों का प्रदर्शन किया। जिन्हें ग्रामीण आसानी से अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर सकते थे। विशेष ध्यान बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं पर दिया गया। जिन्हें सूक्ष्म व्यायाम सिखाए गए, जो हल्के और करने में आसान होते हैं। सत्र का समापन एक ध्यान सत्र के साथ हुआ। जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को तनाव कम करने में मदद करना था। राहुल द्वारा योग प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उप प्राचार्य डॉ0 नीतूश्री, डॉ0 जितेंद्र रॉय गौड़, डॉ0 मुकेश विश्वकर्मा, डॉ0 रूमा डे, डॉ0 मधु रंजन, डॉ0 भारती पंचाल, डॉ0 समर्पिता भट्टाचार्जी, डॉ0 विकास पटेल, डॉ0 अरुण कुमार पांडे और डॉ0 पियूष माधव मौजूद रहे। इंटर्न छात्रों ने ग्रामीणों के साथ बातचीत की और उन्हें योगाभ्यास करने में मदद की। सत्र के दौरान डॉ0 जितेंद्र रॉय गौड़ ने प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने कहा, दस मिनट का योग, भगा, रोग कार्यक्रम का समापन उप प्राचार्य डॉ0 नीतूश्री द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *