फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर योग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गयी।
शनिवार को कॉलेज के योग हाल में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। इस वर्ष की थीम योग फार सेल्फ एण्ड सोसाइटी (योग स्वयं एवं समाज के लिए), इस थीम पर आयोजन कराया गया। इसी थीम पर आज प्रात: ६ बजे से ७ बजे तक स्व0 ब्रह्मदत्त स्टेडियम फतेहगढ़ में हुए जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के ४०-४२ प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह, डॉ0 सर्वेश क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, डॉ0 दीप्ति जिला होम्योपैथ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्या डॉ0 अंजना दीक्षित, डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता, डॉ0 रीता सिंह, डॉ0 निरंजन एस, डॉ0 स्वेता यादव, डॉ0 अरिमर्दन सिंह, डॉ0 ज्योति तिवारी, डॉ0 रेशमा, डॉ0 आनन्द बाजपेयी व डॉ0 अरुन कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।
मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में हुआ योग सप्ताह का शुभारंभ
