योगेन्द्र नाथ मिश्रा बने सपा युवजन सभा के सदर विधानसभा अध्यक्ष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव ने छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा की संस्तुति पर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए योगेंद्रनाथ मिश्रा को युवजन सभा का सदर विधानसभा अध्यक्ष घोषित किया है। योगेंद्र नाथ मिश्रा को छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के साथ युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव ने मनोनयन पत्र सौंपा। योगेन्द्र नाथ मिश्रा ने कहा कि वह सदर विधानसभा में पूरी निष्ठा के साथ अपने समाज को समाजवादी पार्टी में जोडऩे का काम करेंगे और लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य को जिताकर भेजेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *