रक्षाबंधन पर बहनों के लिए योगी सरकार का तोहफा: तीन दिन तक फ्री रहेगा रोडवेज का सफर

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। यूपी सरकार ने महिलाओं के लिए तीन दिन के लिए यूपी रोडवेज की बसों में सफर फ्री कर दिया, ताकि सभी महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने जा सके और इस त्योहार को खुशी-खुशी मना सकें। सीएम योगी ने रविवार को उच्च स्तरीय बैठक में इसका ऐलान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ राहत कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि बाढ़ शरणालय में महिला सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए। वहीं बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराने और रेस्क्यू कार्य में छोटी-मझली नाव का प्रयोग न करने के सख्त हिदायत भी दी। वह रविवार को अपने सरकारी आवास पर बाढग़्रस्त इलाकों में राहत कार्य की समीक्षा कर रहे थे। सीएम ने कहा कि क्षति ग्रस्त मकानों का तत्काल सर्वे कर प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास व जमीन का पट्टा उपलब्ध कराया जाए। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिन चीजों की आवश्यकता हो, उसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को तत्काल बताएं ताकि उन चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। वाले बच्चों के लिए दूध की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कोई भी व्यक्ति जर्जर भवन में न रहे, उसे बिना देर किये बाढ़ शरणालय में शिफ्ट किया जाए।

महिलाओं को राखी का तोहफा

बता दें कि 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक माताएं और बहनें फ्री बस सेवा का लाभ उठा सकती हैं, इतना ही नहीं इस दौरान जाम की समस्या से निपटने के लिए भी फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकली जाए। स्कूल, कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों व अन्य संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित करें। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य रूप से सभी जगह तिरंगा फहराया जाए तथा राष्ट्रगान गया जाए। हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय अभियान से हर नागरिक को जुडऩा चाहिए।

Yogi Adityanath Office
@myogioffice
रक्षा बंधन के अवसर पर आगामी 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक UPSRTC की बसों व नगरीय बस सेवा की बसों में माताओं-बहनों हेतु निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था रहेगी। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई जाएं। नगरीय क्षेत्रों में कहीं भी जाम की स्थिति न होने पाए। राज्य मार्गों व अन्य मार्गों में पेट्रोलिंग की जाए: मुख्यमंत्री श्री

जी महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *