खत्म हो गया योगी का इकबाल…खाकी की गुंडई आई सामने, कार चालक को पटे से पीटा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मामला थाना कादरी गेट के अंतर्गत पांचालघाट के चौकी का है। विनोद चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मकसूदपुर थाना उघेती जनपद बदायूं का निवासी है। बीती रात समय करीब रात्रि 11:00 बजे विनोद अपनी कार स्विफ्ट डिजायर से ड्राइवर बंटी पुत्र राजेंद्र निवासी मोहल्ला घटिया गेट चंदौी जिला संभल के साथ पांचालघाट पुल के पास पहुंचा, तो देखा कि पांचालघाट पुल पर मरम्मत का काम चल रहा है। पुलिस गाडिय़ों को एक साइड से क्रास करवा रही थी, तो ड्राइवर ने गाड़ी को एक साइड में करने के लिए बढ़ाया, तो सिपाही द्वारा विनोद के ड्राइवर को दो थप्पड़ मार दिए गये। विनोद ने ड्राइवर को मारने से मना किया, तो विनोद को गाड़ी से उतारकर सिपाहियों ने अपनी गाड़ी स्प्लेंडर पर बैठाकर चौकी पांचाल घाट ले गए। विनोद ने आरोप लगाया कि सिपाहियों ने मुझे पटों से पानी डाल-डालकर खूब मारा। पिटाई की पिटाई से विनोद अचेत हो गया। सिपाहियों ने देखा बेहोश हो गया, तो उन्होंने पांचालघाट चौकी इंचार्ज को फोन किया। चौकी इंचार्ज अपनी फोर व्हीलर गाड़ी से आए और देखा तो वह बेहोश था। मुझे अपनी गाड़ी से मेडिकल कराने के लिए अस्पताल ले गए। वहां पर मेरा मेडिकल कराया गया। विनोद का कहना है की पुलिस डॉक्टर पर एल्कोहल साबित करने के लिए दबाव बना रही थी। विनोद का कहना था कि पुलिस यह चाह रही थी कि डाक्टर यह रिपोर्ट बना दे कि विनोद व चालक शराब के नशे में थे। जिसको लेकर पुुलिस के बीच उनकी मारपीट हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *