ऐसा जवाब मिलेगा कि दुनिया देखेगी: बोले रक्षा मंत्री

समृद्धि न्यूज। पहलगाम हमले के बाद रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ ही समय में जोरदार जवाब मिलेगा। ऐसा जवाब दिया जाएगा कि दुनिया देखेगी। किसी भी दोषी को बख्सा नहीं जाएगा। किसी भी सूरत में हम डरने वाले नहीं हैं। भारत को डराया नहीं जा सकता है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय में अहम बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सीडीएस अनिल चौहान और एनएसए अजित डोभाल भी शामिल हुए। इनके अलावा बैठक में थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना चीफ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो कायराना करतूत की है, उसका जवाब देने के लिए भारत में बड़ी तैयारी चल रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोर्चा संभाल चुके हैं और वो सऊदी का दौरा बीच में ही छोडक़र दिल्ली लौट आए हैं। आज सुबह ही गृहमंत्री अमित शाह उस जगह पहुंच गए जहां आतंकियों ने मासूम लोगों को अपनी गोलियों का निशाना बनाया।् उधर सैनिक आतंकियों की तलाश में चप्पा-चप्पा छान रहे हैं, इधर दिल्ली में आज शाम कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी यानी सीसीएस की बैठक बुलाई गई है जिसमें तय होगा कि किस तरह इस हरकत का जवाब देना है। हालांकिए अमित शाह ने पहले ही कह दिया है कि दोषियों को बख्शेंगे नहीं।

आतंकियों का स्कैच

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों का स्कैच भी सामने आया है। उनकी धर पकड़ की कोशिश जारी है। सोशल मीडया पर कुछ आतंकियों की तस्वीर भी सामने आई है जिनमें वो कुर्ता पजामा में दिखाई दे रहे हैं।

ऐसे दिखते हैं वो दहशतगर्द जिन्होंने पहलगाम में किया कत्लेआम! जारी किया गया  तीन आतंकियों का स्कैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *