GF को धोखा देकर किसी और से शादी करने निकले बेवफा प्रेमी पर लड़की ने तेज़ाब फेंका.. दुल्हन के वेश मे रोका बारात का रथ
बलिया: प्रेमिका बेवफाई करती थी तो प्रेमी अपने गुस्से के इज़हार मे कुछ ऐसा करता की वोह अंजाम भुगते.. मगर बलिया का रहने वाला राकेश कसमे – वादे, प्यार – वफ़ा को भुला किसी और के दरवाजे पर बारात ले जाने के लिए चला तो GF मानो शेरनी ही बन गई। बन संवर दुल्हन का रूप धारण कर बारात का रास्ता रोक लिया… दूल्हे राकेश को समझाया.. तू सिर्फ़ मेरा है.. मगर दूल्हे ने इंकार किया तो GF ने अपने बैग से तेज़ाब को बोतल निकाली और दूल्हे को तेज़ाब से नहला दिया। दूल्हे राकेश बिन्द और साथ मे खड़ी परिवार की 3 महिलाये झुलस गई। सभी 4 लोगो को अस्पताल मे एडमिट कराया गया। डॉक्टर ने बताया की तेज़ाब से सभी के चेहरे बच गए है। युवती के खिलाफ धारा 236 के तहत FIR दर्ज हुई है।
बलिया जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी के धोखा देने पर इतनी नाराज हुई कि उसे खौफनाक सजा दे डाली. युवक की बारात निकलने वाली थी, वह दूल्हा बनकर तैयार था. इसी बीच युवती आई और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है. बलिया जिले के बांसडीह रोड इलाके में एक युवती ने कथित रूप से दूसरी लड़की से शादी करने से नाराज होकर अपने प्रेमी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम राकेश बिंद नामक युवक की शादी थी और बारात रवाना होने वाली थी. इसी दौरान उसी के गांव की रहने वाली लक्ष्मी नामक युवती ने राकेश के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया.
