युवा पीढ़ी भगवत गीता, हिन्दू धर्म व हिन्दू संस्कृति के मूल्यों को जाने: जितेन्द्र सिंह

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीम्द भगवत गीता जयंती आयोजन समिति के संयोजक जितेन्द्र सिंह ने अपने प्रतिष्ठान बिर्राबाग स्थित रेडियन्टो हॉस्पिटल के कम्पाउंड में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि २४ सितम्बर रविवार अपरान्ह ३ बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशक पालीवाल डायग्नोस्टिक के डा0 उमेश पालीवाल होंगे। अध्यक्षता दुर्वाषा ऋषि आश्रम के ब्रह्मचारी स्वामी ओमकार दास करेंगे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर के मार्ग संपर्क प्रमुख अमरनाथ होंगे। व्यवस्था जितेन्द्र सिंह व उनकी पत्नी अलका सिंह देखेंगी। कार्यक्रम की संरक्षक मिथलेश अग्रवाल, अनार सिंह यादव, अनीता द्विवेदी, उमेश गुप्ता, अनिल सिंह होंगे। विशेष सहयोग मण्डल में प्रभात अवस्थी, डा0 पल्लव सोमवंशी, अनुराग सिंह, महेश पाल सिंह उपकारी, सुरेन्द्र पाण्डेय, अनिल प्रताप सिंह, अरविन्द, प्रशांत पाठक, आशू अवस्थी देखेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि २३ दिसम्बर को जनपद में १५१ किलो मीटर की मानव श्रंखला अलग-अलग स्थानों पर मनाई जायेगी। जिसका समय प्रात: ११ बजे रखा गया है। इस श्रंखला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिवक्ता संघ, समाजसेवियों, चिकित्सकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं बुद्धजीविओं, शिक्षकों की अलग-अलग बैठक होगी। भारत को विश्व गुरु बनने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोक भगवत गीता के बारे में जाने जाने। इस मौके पर अनिल प्रताप सिंह, सुरेन्द्र पाण्डेय, अनिल सिंह, अल्का सिंह, बृजेश सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *