नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मामूली विवाद में युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आयी पत्नी व बहन को भी मारापीटा।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम गेरुआ नगला निवासी रंजीत नाथ ने बताया बीती शाम उसके पारिवारिक चाचा का साला शराब के नशे में उसे गाली दे रहा था। उसने गाली देने का विरोध किया। इसी बात से नाराज युवक ने रंजीत नाथ को जमकर मारापीटा। बचाने आई उसकी बहन लक्ष्मी और पत्नी पूनम को भी लात-घूसों से उक्त लोगों ने एक राय होकर मारापीटा। घटना शाम 8.00 बजे की बताई जाती है। इसके बाद रंजीत नाथ सुबह थाना आने के लिए अपनी बहन और पत्नी को गांव से लेकर आ रहा था, तो दबंग ने गांव के बाहर आकर तीनों के साथ जमकर मारपीट की। थाने पहुंचकर तीनों ने पारिवारिक चाचा के साले सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। हल्का के दरोगा नरेश कुमार ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मामूली विवाद में युवक को पीटा
