अवैध शराब व हो रहे जुआ की शिकायत करने पर दबंगों ने युवक को पीटा, भर्ती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगापार के गांव में खुले आम धड़ल्ले से कच्ची शराब बिक्री व जुएं का अबैध कारोबार धड़ल्ले से हो रहा था। युवक ने अवैध कच्ची शराब की बिक्री व हो रहे जुएं की शिकायत पुलिस से की। इसी रंजिश में दबंगों ने शिकायत कर्ता पर हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुरा कड़हर क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा बड़े ही धड़ल्ले से हो रहा है। वहीं गांव में जुआ भी खेला जा रहा है। जिसकी शिकायत पीडि़त ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। इसी रंजिश में दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक अरविंद सिंह ने बताया कि गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने का कारोबार होता है। घायल ने गांव के ही अर्जुन सिंह व लल्ला सिंह पर जुआ खिलवाने का आरोप लगाया। घायल के अनुसार थाने से अधिक दूरी होने व गंगा पार का क्षेत्र में होने की वजह से गांव में धड़ल्ले से कच्ची शराब और जुएं का अवैध कारोबार होता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *