कढ़ाई में गिरकर युवक झुलसा, सीएचसी में भर्ती

कयमगंज, समृद्धि न्यूज। पेशाब करने के लिए उठा युवक कढ़ाई में गिरकर झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कम्पिल थाना क्षेत्र के गाँव कादरदादपुर सराय निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव उम्र 30 वर्षीय पुत्र राम औतार श्रीवास्तव बीती रात छत पर सो रहा था। उसकी पत्नी कमलेशा देवी ने चूल्हे पर लोहे की कढ़ाई में बेसन की कढ़ी बनाकर उसने चूल्हे से नीचे उतारकर रख दी और छत से नीचे उतरकर पूजा करने लगी। उसी दौरान उसके पति अनिल कुमार पेशाब करने उठा, तभी हल्की नींद में होने के कारण वह अचानक वह कढ़ाई में गिरकर बुरी तरह झुलसकर घायल हो गया। पत्नी ने झुलसे घायल पति को देखकर व्रत खोला। शनिवार को उसे गम्भीर अवस्था में कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आई। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *