कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर खास में रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक को दुकान में चोरी का प्रयास करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना की सूचना ग्रामीणं ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव रायपुर खास निवासी समीर पुत्र पूसे ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि रविवार को सुबह करीब 6 बजे आकाश पुत्र अनिल मेरी दुकान के बाहर छेनी हथौड़ी से दुकान के पास का प्लास्टर काट रहा था। उसे ग्रामीणों ने पकडक़र पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इससे पूर्व में भी मेरी दुकान मे नकब लगाकर चोरी हो चुकी। पूर्व मन्डी चौकी इन्चार्ज अवधेश ने उसे चोरी नहीं माना था। आज फिर उसने चोरी करने का प्रयास किया और रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी आकाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दुकान में चोरी का प्रयास करते युवक को पकड़ा
