कंपिल, समृद्धि न्यूज। पत्नी से हुए विवाद में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला कहारन टोला निवासी श्यामबाबू का 35 वर्षीय पुत्र सुनील उर्फ टिंकू का बुधवार शाम पत्नी किरन से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। नशे में होने के कारण युवक कमरे के अंदर चला गया और कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी समय होने के बाद जब युवक बाहर नहीं आया, तो पत्नी ने कमरे की खिडक़ी से झांककर देखा तो पति का शव लटका देख उसकी चीख निकल गयी। स्वजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। युवक का शव देख स्वजन बिलखने लगे। मृतक के दो पुत्र आयुष, अंश व दो पुत्रियां पायल व वैष्णो हैं। मृतक तीन भाइयों अम्बुज व शंकर में सबसे बड़ा था।
पत्नी से विवाद में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
