पत्नी ने जेठ सहित दो अन्य लोगों पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का लगाया आरोप
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पत्नी ने जेठ सहित दो अन्य लोगों पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सेठ निवासी रजनी पत्नी सचिन राजपूत ने मंगलवार को जेठ राहुल पुत्र रामचंद्र एवं रविंद्र पुत्र नामालूम निवासी हज्जू नगला के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि मंगलवार की सुबह पति पशुओं के लिए चारा लेने खेतों की ओर गये थे।
जहां पहले से घात लगाए बैठे उपरोक्त लोगों द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई तथा हत्या का राज को छुपाने के लिए शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। पीडि़त महिला का आरोप था आरोपियों ने पति के साथ-साथ उनको भी मारने की धमकी दे चुके हैं। पीडि़ता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने तथा उसकी जानमाल की सुरक्षा करने की गुहार लगायी है।
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
