युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शमशाबाद के मोहल्ला दरुद गिराह निवासी ३५ वर्षीय सत्यवीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह जब उसका छोटा भाई जसवीर सिंह उसे बुलाने पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कोई जवाब न मिलने पर जसवीर को आशंका हुई। उसने खिडक़ी से झांककर देखा तो सत्यवीर का शव फंदे से झूल रहा था। जसवीर की चीख सुनकर आसपास के लोग इक_ा हो गए। लोगों की मदद से खिडक़ी तोडक़र दरवाजा खोला गया और शव को नीचे उतारा गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक सत्यवीर शहर की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। लगभग आठ महीने पहले उसके बड़े भाई सहवीर सिंह यादव जो एक ट्रक चालक थे, की एक सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई थी। बड़े भाई की मौत के बाद से सत्यवीर गहरे सदमे में था। होली के त्योहार पर रिश्तेदारों का घर आना-जाना शुरू होने पर वह भी अपने घर आया था। सत्यवीर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। उसके पिता स्वर्गीय खुशीराम का पहले ही निधन हो चुका था। एक मकान में उसकी भाभी, मां राम बेटी और छोटा भाई जसवीर रहते थे, जबकि सत्यवीर दूसरे मकान में रहता था। परिजनों के जाने के बाद वह अपने दूसरे मकान में सोने चला गया था। शमशाबाद थाना पुलिस ने मृतक के छोटे भाई जसवीर सिंह की तहरीर पर शव को कब्जे में लिया। थानाअध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि पंचनामे की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *