करंट लगने से युवक की मौत, साढू़ घायल, भर्ती

साढ़ू के घर टीनशेड डालने के दौरान घटी घटना पुलिस ने पहुंचकर की जांच पड़ताल परिजनों ने अस्पताल में जीवित होने की बात कहकर जमकर काटा हंगामा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। साढू़ के घर टीनशेड डायले गया मिस्त्री को बिजली का करंट लग जाने से वह अचेत हो गया। उसे बचाने के चक्कर में साढ़ू भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मिस्त्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साढ़ू का उपचार शुरु कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना कादरी गेट क्षेत्र मोहल्ला बढ़पुर निवासी 40 वर्षीय भरत बाथम पुत्र रामप्रकाश टीन डालने का मिस्त्री था। मंगलवार को कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र नेकपुर चौरासी निवासी अपने साढ्ू मुकेश बाथम के यहां टीन डालने गया था। टीन डालते समय अचानक टीनशेड में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में भरत आ गया। भरत को चिपका देख मुकेश ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी चिपक गया। परिजनों ने किसी तरह बिजली बंद की और उपचार के लिए लोहिया अस्पताल आये। जहां चिकित्सक ने भरत को मृत घोषित कर दिया, जबकि साढ्ू मुकेश को भर्ती कर उपचार शुरु कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक मिस्त्री की मां कमला देवी व पत्नी रंजना आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन पुत्र व एक पुत्री है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *