उन्नाव, समृद्धि न्यूज। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उन्नाव हरदोई मार्ग पर चलती बाइक से गिरकर युवक की मौत हो गई। भी पुत्र बाल बाल बच गया। मौके पर पहुंचे परिजन शव घर लेकर चले गए।
जानकारी के अनुसार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीखी निवासी असलम 45 पुत्र सिराजुद्दीन अपने बेटे सादान के साथ बाइक से सुरसेनी गांव जा रहे थे। अभी वह किरण पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और असलम नीचे गिर गए। बाइक पर पीछे बैठा उनका बेटा सादान इस हादसे में बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और असलम को निजी वाहन से सीएचसी बांगरमऊ ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि असलम को अटैक पड़ा था, हालांकि डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर ले गए।
